फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यवर्गीय परिवारों के सस्ते राशन में कटौती पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश की सस्ती राशन की दुकानों में मध्यवर्गीय परिवारों को मिलने वाले आटा और चावल के कोटे में कटौती से इस वर्ग के लोग खफा हो गए हैं। लोगों का कहना है कि राशन के कोटे में कटौती कर सरकार ने मिडल क्लास के साथ अन्याय करना शुरू कर दिया है। लोगों को कम आटे और चावल में गुजारा करना कठिन हो रहा है। डिपुओं में अब चावल हर माह पांच किलो और आटा 12 किलो मिलेगा। लोगों ने बताया कि मिडल क्लास को चावल हर माह पहले 6 किलो मिलता था। जिसे कम करके साढ़े पांच किलो किया गया था। अब उसे भी कम करके 5 किलो प्रति परिवार कर दिया गया है। इससे मिडल क्लास परिवारों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस वर्ग के लोगों में अजय कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, सुभाष चंद, सपना कुमारी, रेखा कुमारी, अनीता कुमारी सहित अन्य महिलाओं ने इस कटौती का कड़ा विरोध किया है। लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग और प्रदेश सरकार से पूर्व की ही तरह राशन देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें