दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, साइट आफिस सहित अन्य निर्माण ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ते रंगस कस्बे के साथ गुजरती कुनाह खड्ड में अवैध खनन से खड्ड का जलस्तर कम हो गया है। खनन के कारण दिन प्रतिदिन पानी कम होता जा रहा है। वहीं खड्ड के बहाव में भी परिवर्तन हो रहा है। इससे उपजाऊ भूमि के बहने का भी खतरा बना हुआ है। कुनाह खड्ड से लगभग 10 पंचायतों को पानी की सप्लाई होती है। कस्बे के लोग कुनाह खड्ड के पानी पर निर्भर हैं। कुछ वर्षों से लगातार हो रहे खनन के कारण खड्ड का जलस्तर 10 से 12 फीट नीचे चला गया है। इस खड्ड पर लगभग 5 क्रशर भी लगे हैं।
अगर आने वाले दिनों में भी यह हालात रहे तो लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ेगा। वहीं कुछ प्रवासी खड्ड के किनारे खुले में शौच जाकर पानी को दूषित भी कर रहे हैं। कुनाह खड्ड का पानी काफी लोगों की प्यास बुझा रहा है। स्थानीय लोगों में सुशील, रोशन शर्मा, दीपक, राकेश, कांता, सवित्री, कमलेश और प्रेम चंद का कहना है पिछले एक साल से कुनाह खड्ड के जलस्तर में काफी कमी आई है। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग उठाई है। जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से समय समय पर खड्डों का निरीक्षण किया जाता है। अगर अवैध खनन करते हुए कोई पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।