फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मियों को दोबारा नौकरी देने पर भड़का बेरोजगार शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। रिटायर्ड कर्मियों को दोबारा नौकरी देने के बयान का बेरोजगार शिक्षक संघ भड़क गया है। संघ ने विरोध मंगलवार को तहसीलदार भोरंज के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को रिटायर्ड अध्यापकों की दोबारा नियुक्तियां देने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। बेरोजगारों शिक्षकों का कहना है कि जब सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा था कि हमारी सरकार में टायर्ड और रिटायर्ड कर्मचारी नहीं चलेंगे। अब सरकार रिटायर्ड अध्यापकों को दोबारा नियुक्तियां देने की बात कर रही है। जो कि बेरोजगार युवाओं के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो बेरोजगार शिक्षक प्रदेश भर में शीघ्र ही सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। फिर भी सरकार नहीं जागी तो सभी प्रशिक्षित बेरोजगार अपनी डिग्रियां सीएम को सौंप देंगे। उन्हें यह भी कहा कि प्रदेश सरकार इन नियुक्तियों का फैसला पलटे। चूंकि सेवानिवृत्त अध्यापक पहले ही पेंशन लेते हैं और प्रदेश में फिर से सरकारी नौकरियां प्राप्त कर बेरोजगारों के हक को खत्म करने जा रहे हैं। प्रदेश के हजारों युवाओं ने बीएड और टेट परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में बिना नौकरी के घर बैठे हुए हैं। प्रदेश सरकार कभी पीटीए तो कभी एसएमसी के माध्यम से शिक्षकों की बैकडोर से भर्तियां कर रही है। जो कि शिक्षा से भद्दा मजाक है। इस मौके पर विनोद रावत, राजेश शर्मा, सतीश शर्मा, विपन मेहला, रणजीत सिंह, विनय कुमार, अंकुश सैनी, कश्मीर सिंह, शशि पाल, राजेश शर्मा, अनिल ठाकुर, परुषोत्तम लाल, राज कुमार, विनोद कुमार, संजीव, सुरेंद्र, पवन, प्रदीप पठानिया, सुनील, संजय, दलीप, प्रेम सिंह, कृष्ण, कश्मीर सिंह, लक्की आदि बेरोजगार शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें