फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबोह ने पटनौण को 2-0 से हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। सांसद स्टार खेल महाकुंभ के टौणी ब्लॉक की खेलों के आयोजन में मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पटनौण और चंबोह के बीच मुकाबले से हुआ। जिसमें चंबोह ने पटनौण को 2-0 से हराकर मैच जीता। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एक्सईएन पीडब्ल्यूडी टौणी देवी पीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एक्सईएन आरके कौशल उपस्थित हुए। स्थानीय रावमापा समीरपुर के खेल मैदान में आयोजित इन मैचों के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि वॉलीबाल के मुकाबले समीरपुर स्कूल में आरंभ हो गए हैं। जिसमें टौणी देवी ब्लॉक के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। विकास शर्मा ने बताया कि अभी स्पर्धा में और कई रोमांचक मैच होंगे व खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। इस दौरान स्टार ऑफ द मैच भी चुने गए, जिन्हें विशेष टी-शर्ट से नवाजा गया। कार्यक्रम में आए सेवानिवृत्त अधिकारियों व अन्य पदाधिकारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे इस आयोजन को सराहा। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, खेल महाकुंभ टौणी देवी ब्लॉक अध्यक्ष विकास कानव, समीरपुर पंचायत प्रधान अश्विनी गथानिया, भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल परमार के अतिरिक्त कई अन्य पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें