फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत

विज्ञापन
rain
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में शनिवार सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दो दिन से पूरे जिले में प्रदूषित धूल की परत छाई हुई थी। बारिश के बाद इस प्रदूषित धूल से भी लोगों को निजात मिली है। शनिवार को सुबह कई जगह बारिश हुई और शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, दिन में कुछ समय तक धूप निकली लेकिन बादल छाने से मौसम ठंडा रहा। पूर्व के मुकाबले शनिवार को उतनी गर्मी नहीं पड़ी। तपती धूप के कारण मक्की की फसल भी सूखने लग पड़ी थी, लेकिन यह बारिश मक्की की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से लगातार गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने मेें गुरेज कर रहे थे लेकिन बारिश होने से अब तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को राहत मिली है। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक विनोद शर्मा का कहना है कि यह बारिश मक्की की फसल के लिए काफी उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी मक्की की बिजाई कर रहे हैं उन किसानों के लिए भी यह बारिश काफी उपयोगी साबित होगी। उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक आरके धीमान का कहना है फलों की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें