फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगी के पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी/जाहू(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के तहत पड़ती ग्राम पंचायत टिक्कर खतरियां के गांव डुंगी के एक पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के गांव डुंगी निवासी पूर्व सैनिक राजदेव (39) पुत्र कुलदीप चंद ने सोमवार रात को फंदा लगा लिया। परिजन पता चलने पर उसे टौणीदेवी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजदेव सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एनआईटी हमीरपुर में नौकरी करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। भोरंज पुलिस इस मामले में काफी देर तक बचती नजर आई जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
वहीं थाना प्रभारी भोरंज राजीव कुमार ने कहा कि वह इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे सकते। डीएसपी बड़सर धर्मचंद वर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें