फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी बल्बों, पंखों और टयूब लाइटों के वितरण काउंटर स्थापित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
एलईडी बल्ब, पंखों और ट्यूब लाइटों के वितरण को काउंटर स्थापित
विज्ञापन

हमीरपुर में स्थापित काउंटरों में पुराने बल्ब और पंखों समेत ट्यूब लाइटें बदली भी जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मैसर्स एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसिज लिमिटेड द्वारा विद्युत वृत्त हमीरपुर के तहत विभिन्न स्थानों पर एलईडी बल्ब, पंखों और ट्यूब लाइटों के वितरण/बदलने के लिए काउंटर स्थापित किए हैं। लंबे समय से काउंटर के न होने से जिला भर के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं की मांग पर इन काउंटरों को खोला गया है। काउंटर मुख्य डाकघर हमीरपुर, आईओसीएल कृष्णा फिलिंग स्टेशन भोटा, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड होल सेल गोदाम बड़सर, जलाड़ी दोसड़का चौक नादौन, हमीरपुर, बोहनी, पट्टा, बहानवी और नागरिक आपूर्ति केंद्र गांव एवं डाकघर कक्करियाड़ तहसील टौणी देवी में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन काउंटरों पर एलईडी बल्ब, पंखों और टयूब लाइटों का वितरण किया जा रहा है। इन केंद्रों में वारंटी के अधीन खराब बल्बों को भी बदला जा सकता है। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के उपनिदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने विद्युत वृत्त हमीरपुर के तहत आने वाले क्षेत्रों में एलईडी बल्ब की आपूर्ति की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें