फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के 17 नये मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 17 नये मामले सामने आए हैं। जिसमें बिहार से हमीरपुर पहुंचे 9 प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। 17 नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 339 पहुंच गया है। हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 51 है। कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

17 नए कोरोना संक्रमितों में आसाम से लौटा टौणीदेवी के दरबयाड़ के रहना वाला 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा बिहार से लौटी नादौन की रहने वाली 23 वर्षीय युवती, बद्दी से लौटा हरमंदिर जलाड़ी नादौन का रहने वाला 31 वर्षीय युवक, लुधियाना से लौटा नादौन के गांव पुतड़ियाल का रहने वाला 70 वर्षीय व्यक्ति, लुधियाना से लौटा बिझड़ी के धंगोटा का रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति, बिहार से लौटे प्रवासी मजदूरों में 40 वर्षीय व्यक्ति,
50 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय प्रवासी मजदूर और चंडीगढ़ से लौटा चकमोह बड़सर का रहने वाला 35 वर्षीय युवक व जालंधर से लौटा चकमोह का रहने वाला 58 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार रात को प्राप्त रिपोर्ट में जिले भर से कुल 17 लोग पाजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 339 हो गई है। इनमें से 285 लोग ठीक हो चुके हैं। जिला में इस समय कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 51 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें