फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यास कर्मचारी ने अपने खाते में डलवा दी चढ़ावे की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ावे के नाम पर गोलमाल सामने आया है। मामला सामने आते ही एसडीएम बड़सर ने अपने कार्यालय के कर्मचारी को हटा दिया है। इसे मंदिर न्यास के कॉलेज में तैनात किया गया है। मंदिर न्यास ट्रस्ट के एक कर्मचारी को लॉकडाउन के दौरान पंजाब के लुधियाना से एक श्रद्धालु ने फोन कर चढ़ावे की राशि देने के लिए मंदिर का अकाउंट नंबर मांगा था।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी ने अपना निजी अकाउंट नंबर ही श्रद्धालु को दे दिया। उसके बाद श्रद्धालु ने इसे मंदिर का अकाउंट समझते हुए 25 हजार रुपये की राशि डाल दी। अकाउंट में चढ़ावे की राशि आने के बाद कर्मचारी ने उसे न्यास के खाते में ट्रांसफर नहीं किया। अब जब श्रद्धालु ने भेजे ग्ए पैसे की रसीद मांगी तो कर्मचारी नहीं दे पाया। जब मामला अधिकारियों के ध्यान में आया तो इस मामले में कर्मचारी से पूछताछ की गई। उसके बाद कर्मचारी ने श्रद्धालु की ओर से दी गई राशि न्यास के खाते में जमा करवा दी है। उधर, एसडीएम बड़सर और बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रदीप कुमार ने कहा कि जिस कर्मचारी के खाते में श्रद्धालु ने पैसे जमा करवाए थे। उसने न्यास के खाते में राशि जमा करवा दी है। इस मामले में एसडीएम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी को हटा दिया गया है। अब आगामी जांच तक उसे मंदिर न्यास के अधीन चल रहे कॉलेज में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें