फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शे में धुत युवक इलेक्शन कमीशन की टीम से उलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत ऐतिहासिक मैदान के पास बुधवार रात नशे में एक युवक चुनाव आयोग की टीम से उलझ पड़ा। युवक टीम के साथ गाली गलौज करने लगा। इस पर टीम ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया। सुजानपुर में नाके पर मौजूद इलेक्शन कमीशन की टीम ने जब बिना नंबर की स्कूटी को रोका तो इस पर सवार ने टीम के साथ बदतमीजी और हुड़दंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने सुजानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनील चौधरी निवासी वार्ड नंबर 4 डोली को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही जिस दोपहिया वाहन पर यह युवक सवार था उसको भी बिना नंबर कागजात के चलते पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज करने और टीम से उलझने पर युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वीरवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें