फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक युवक का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हरियाणा में सड़क हादसे में मारे गए सुजानपुर के बगेहड़ा गांव निवासी युवक शुभम का वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मंगलवार रात बरात से लौटते समय वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुभम कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी बगेहड़ा जिला हमीरपुर दिल्ली में एक होटल में कार्य करता था। मंगलवार रात्रि को वह अपने दोस्तों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए झज्जर के गांव महराणा में गया हुआ था।
विज्ञापन

समारोह के बाद जब वह सभी दोस्तों के साथ घर वापस आ रहा था तो मुख्य मार्ग झज्जर महराणा में रात करीब 1:30 बजे उनके वाहन की टक्कर मार्ग पर खड़े ट्रक के साथ हो गई। इस हादसे में मौके पर ही शुभम समेत पांच की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को बुधवार को मिली। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर रवाना हो गए। वीरवार को युवक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें