फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में कृतिका और अभिषेक सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में रविवार को सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति हरि चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉ. हरि चंद ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। नेरी कॉलेज को भी नौणी विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही नेरी महाविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से मान्यता मिलने के बाद वित्तीय सुविधाएं मिलनी प्रारंभ हो जाएंगी। सरकार के सहयोग से नौणी विश्वविद्यालय को वित्तीय संकट से बाहर निकाला है। डॉ. हरिचंद ने जैव प्रौद्योगिकी विषय के बारे में छात्रों और अध्यापकों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी को वानिकी, बागवानी और कृषि में औजार की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता की ऊंची कूद में सुभाष प्रथम, भाला फेंक लड़कियों में अंकिता चौहान प्रथम और लड़कों में प्रवीण प्रथम स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ लड़कियों में कृतिका प्रथम और लड़कों में अभिषेक प्रथम, लंबीकूद लड़कियों में अंकिता चौहान, 3000 मीटर दौड़ लड़कों में राहुल ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे। जबकि, डिस्कस थ्रो लड़कियों में सिमरन प्रथम, लड़कों में शुभम प्रथम, शॉटपुट लड़कियों में संध्या प्रथम और लड़कों में अमन प्रथम स्थान पर रहा। जबकि, 200 मीटर लड़कियों में सोनाली प्रथम और लड़कों में आयुष प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर कॉलेज के डीन डॉ. प्रीतम शर्मा ने कॉलेज की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने विजेता छात्रों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें