फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसोह के युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बदारण के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत बदारण के गांव जसोह निवासी सुनील (38) पुत्र रोशन लाल कुछ दिनों से धनेटा अस्पताल में जुकाम-बुखार का इलाज करवा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी सेहत में सुधार भी हुआ था लेकिन, रविवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसे देख परिजन उसे नादौन अस्पताल लेकर आ रहे थे कि सुनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नादौन अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पहले से ही सुनील को मृत पाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक विवाहित था और निजी कार्य करता था। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह परमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। जबकि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने कहा कि रोगी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें