फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई से 31 अगस्त तक की छुट्टियों पर संघों ने जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में शनिवार को उपनिदेशक जसवंत सिंह की अध्यक्षता में छुट्टियों के शेड्यूल को लेकर विभिन्न संघों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल कैसा हो, इस पर सभी शिक्षक संघों की राय ली गई। इसके साथ छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए भी शिक्षक संघों से सुझाव लिए गए। बैठक में सभी शिक्षक संघों ने बरसात की छुट्टियां 15 जुलाई से 31 अगस्त तक करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा जनवरी माह में छात्रों को छुट्टियां न दी जाएं, इस पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन

हालांकि अप्रैल माह की छुट्टियों पर शिक्षक संघों में सहमति नहीं बन पाई है। इसके अलावा शिक्षक संघों ने सुझाव दिए हैं कि स्कूलों में जितने भी सेमिनार आयोजित किए जाते हैं उन्हें अक्तूबर माह से पहले पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा जितने भी दिवस मनाए जाते हैं उनमें स्कूलों को ज्यादा न जोड़ा जाए। यही नहीं गर्मियों और सर्दियों में स्कूल समय को आधा घंटा आगे-पीछे करने की मंजूरी उपनिदेशक को दी जाए ताकि, छात्रों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतें न झेलनी पड़े। इस पर शिक्षा विभाग ने भी सभी शिक्षक संघों की राय लेकर फाइल तैयार कर दी है, जिसे शिक्षा निदेशालय को लागू करने के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान निरीक्षण विंग के उपनिरीक्षक अजय पटियाल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डिप्टी डीओ देशराज भढ़वाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें