फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में धांधली पर जिला की पंचायत प्रतिनधि को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मनरेगा में धांधली के चलते पंचायती राज विभाग ने हमीरपुर ब्लॉक की एक पंचायत के प्रतिनिधि को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लोकपाल मनरेगा की जांच में मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाने की धांधली पाई गई। जो रिपोर्ट लोकपाल ने जिला पंचायत अधिकारी को सौंप दी है। अब पंचायती राज विभाग ने संबधित पंचायत प्रतिनिधि को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने इस धांधली की शिकायत विभाग से की थी।
विज्ञापन

इस मनरेगा धांधली में करीब 20 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ है। इस दौरान संबंधित पंचायत प्रतिनिधि ने मनरेगा कार्यों में कुछेक ग्रामीणों की फर्जी हाजिरी लगाई है। जिसकी शिकायत पंचायत के ही ग्रामीणों ने विभाग और मनरेगा लोकपाल से की थी। इस आधार पर जब इस मामले की जांच की गई तो मनरेगा कार्यों में धांधली पाई गई। पंचायत में वर्ष 2018 के शुरू में हुए इन कार्यों में जिन लोगों की हाजिरी लगी है, उन्होंने मस्टर रोल में कार्य ही नहीं किया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने की है। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत आने के बाद जब मनरेगा लोकपाल ने जांच की तो मनरेगा कार्यों में धांधली पाई गई है। इस कारण संबंधित पंचायत प्रतिनिधि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें