फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्करी मिन्हासां पंचायत में बनेंगे दो मोक्षधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की टिक्करी मिन्हासां पंचायत के गांव लदेहड़ा और टिक्करी मिन्हासां में दस लाख रुपये की लागत से दो मोक्ष धामों को निर्माण किया जाएगा। पंचायत प्रधान रेखा देवी ने बताया कि पंचायत के सात वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर पंचायत के गांव लदेहड़ा और टिक्करी मिन्हासां में पांच-पांच लाख की लागत से मोक्ष धामों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए पंचायत द्वारा भूमि का चयन कर लिया गया है। पंचायत का गांव खतरवाड़ मुख्यमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत आता है। खतरवाड़ में सोलर लाइटें लगाई जा रही है। पंचायत में अब तक 35 सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं तथा 14 सोलर लाइटें लगाने के लिए हिम ऊर्जा विभाग के पास पैसे जमा करवा दिए गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री आदर्श गांव खतरवाड़ में उप डाकघर खोला जाए। पंचायत प्रधान ने कहा कि पिदड़ता गांव को जोड़ने वाली सड़क की खराब दशा को सुधारा जाएगा तथा मैटलिंग प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
बाक्स...
खतरवाड़ स्कूल का किया औचक निरीक्षण
टिक्करी मिन्हासां पंचायत प्रधान रेखा देवी ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील का भी निरीक्षण किया और सराहना की। उन्होंने स्कूल में बच्चों के लिए खेल का मैदान विकसित करने तथा डंगा लगाने का आश्वासन दिया और स्कूल की जगह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के मुख्याध्यापक पवन शर्मा, टीजीटी पवन रांगड़ा, राकेश कुमार शास्त्री, मिड-डे वर्कर निशा देवी, केसरी देवी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें