फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 अक्तूबर को जिला हमीरपुर के प्रस्तावित दौरे के दौरान जिला वासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दिन वह राज्यस्तरीय हमीर उत्सव का शुभारंभ करने सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह जनसभाएं भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 अक्तूबर को दोपहर 2:25 बजे एनआईटी परिसर में हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद हमीरपुर में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण करेंगे और यहीं से ऑनलाइन डुग्गा पुल का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम शाम 3:15 बजे उद्यानिकी विवि के नेरी कैंपस में स्नातक शैक्षणिक खंड और गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे। नेरी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके उपरांत 4:35 शाम को हमीर उत्सव की शोभायात्रा में उपायुक्त कार्यालय परिसर में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह हमीर उत्सव के लिए आयोजित पगड़ी रस्म में भाग लेंगे। शिव मंदिर हमीरपुर तक निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में शामिल होंगे। शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शाम 5:40 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में प्रदर्शनियों का शुभारंभ करेंगे। शाम आठ बजे हमीर उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें