फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य की ओर जाते हुए असफलता मिलने पर करें अधिक प्रयास : अत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में हमीर हॉकी कप का शुभांरभ रविवार को हुआ। इसमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ते हुए असफलता मिलने पर हताश होने या दिशा विहीन होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान और अधिक ऊर्जा के साथ निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

यदि सोच सकारात्मक हो, दिशा सही हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। नरेंद्र अत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तिगत लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास के साथ नशामुक्त, स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज अभियानों में अग्रसर भूमिका निभाने के लिए आगे आएं। आयोजक समिति के सदस्य शम्मी शर्मा, नीरज शर्मा, राजीव शर्मा, विनोद कुमार व राज कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हमीरपुर और मंडी जिला की दस टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को टीमों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर बैंक अधिकारी सुनील शर्मा, फुटबाल एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश राणा, कुशल शर्मा, विनोद शर्मा, रजनीश शर्मा, प्रदीप, सुमित शर्मा, अजय ठाकुर, दीपा देवी, अनीता देवी, रविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें