फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर से चंबेह सड़क एक माह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल की बड़सर से चंबेह सड़क एक माह से बंद पड़ी हुई है। एक माह पूर्व हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर ल्हासे गिरे थे और कई जगह से सड़क भी टूट गई है। लेकिन, एक माह बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क की हालत को नहीं सुधारा है। सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहन यहां से नहीं गुजर रहे हैं। बड़े वाहनों में मुख्य रूप से बसों की आवाजाही नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क से महज दोपहिया वाहन और कारें इत्यादि भी बड़ी मुश्किल से गुजर रही हैं। बसों की आवाजाही न होने के कारण लोगों को छोटे वाहनों से आवाजाही के लिए अधिक खर्चा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों में रमाशंकर, उमेश कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार विपिन चंद्र, संधी राम मुकेश कुमार, अनूप कुमार, विनय कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है लेकिन, आज तक सड़क बहाल नहीं हो सकी है। इस कारण ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग सड़क का मरम्मत कार्य करवा रहा है लेकिन, कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क की मरम्मत कर इसे बहाल करने की मांग की है। क्योंकि बड़े वाहन न जाने के कारण क्षेत्र में स्कूली बसें भी नहीं आ रही हैं। जिससे समस्या गंभीर होती जा रही है। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर प्रमोद कुमार का कहना है कि सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें