फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्रोतरी में श्रेया कटोच और अनूशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में श्रेया कटोच और अनुशी प्रथम
विज्ञापन

कन्या स्कूल नादौन में बाल विज्ञान सम्मेलन में दिखाई प्रतिभा
विजय अग्निहोत्री ने नवाजे विजेता और प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में तीन दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का वीरवार को समापन हो गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का है इसलिए हर व्यक्ति की सोच वैज्ञानिक होनी चाहिए। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने कहा कि इस तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में नादौन खंड के 90 स्कूलों के पांच सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन

इस सम्मेलन के सीनियर सेकेंडरी प्रश्नोत्तरी में श्रेया कटोच और अनुशी प्रथम, सागर और आरुषि द्वितीय, अंशिता और शिवाली तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी अर्बन में अलीशा और दक्षिता प्रथम, श्रुति और इशिका द्वितीय, यशिका और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी रुरल में साक्षी और प्राची ने प्रथम, डीएवी कांगू की सिया और सान्या द्वितीय तथा मुस्कान व निखिल तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी जूनियर अर्बन में गौरव और आदित्य, जूनियर रूरल में शिवंाग व समक्ष, एक्टिविटी कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी में निकिता, सीनियर अर्बन में सार्थक, सीनियर रुरल में पीयूष प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा कई छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर इनाम हासिल किए। मुख्यातिथि ने विजेता और प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें