फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन की नींव के साथ बह रहा पानी, भवन को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरा के भवन की पिछली तरफ लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई नाली को पक्का न करने से इस भवन को खतरा पैदा हो गया है। विद्यार्थियों के अभिभावकों में इस बात के लिए रोष व्याप्त है कि 3 माह पहले स्कूल प्रबंधन को अवगत करवाने पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने एसडीओ लोक निर्माण विभाग धनेटा को भी पत्र लिखकर इस नाली को पक्का करने के लिए कहा था लेकिन, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस समस्या के बारे में स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रस्ताव पारित करके खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नादौन को भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि लोक निर्माण विभाग की ओर से 2 वर्ष पहले इस स्कूल भवन की पिछली तरफ मौजूद सड़क की मरम्मत के लिए एक जेसीबी लगाई थी।
विज्ञापन

उस दौरान नाली के निर्माण के लिए उक्त स्थल पर खुदाई की गई, परंतु नाली को पक्का नहीं किया गया। जिससे यह नाली बरसात के पानी की मार से मलबे से भर गई और अब बरसात के समय सड़क पर जमा सारा पानी भवन के 6 कमरों की इमारत की नींव के साथ होकर बह रहा है। लगातार हो रहे पानी के रिसाव से स्कूल के भवन को नुकसान पहुंच रहा है। स्कूल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के पानी से इस भवन की नींव को नुकसान हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ज्ञान चंद का कहना है कि समस्या विभाग के ध्यान में है परंतु बरसात की वजह से नाली का निर्माण कार्य करने में विलंब हो रहा है। बरसात खत्म होते ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें