फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 घंटे बंद रहा जालंधर-हमीरपुर एनएच

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलाड़ी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-70 पर खैरन खड्ड पुल पर ट्रक फंसने के कारण करीब 7 घंटे आवाजाही ठप रही। नादौन उपमंडल के साथ लगते कांगड़ा जिले के खैरन खड्ड पर वाहन फंसने के कारण अन्य वाहन चालकों को 20 किलोमीटर घूमकर वाया ज्वालाजी से नादौन पहुंचना पड़ा। शुक्रवार रात करीब दो बजे जालंधर नादौन एनएच पर होशियारपुर से हमीरपुर की ओर सामान से लदा एक बड़ा ट्रक सिंगल लेन पुल पर मोड़ काटते समय फंस गया। ट्रक के पिछले टायर पुल के किनारे फंस गए। हालांकि, ट्रक नीचे नहीं लुढ़का नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बताया कि रात को जैसे ही उसने ट्रक को पुल से निकालने की कोशिश की तो ट्रक मोड़ते हुए पुल पर फंस गया। ड्राइवर ने बताया कि उसने ट्रक को निकालने की ज्यादा कोशिश नहीं की अन्यथा ट्रक पुल से लुढ़क सकता था। ट्रक के फंसने से सड़क के दोनों ओर आवाजाही बिल्कुल रुक गई। यहां तक दोपहिया वाहन भी पुल से नहीं गुजर पाए। लोग सिर पर सामान उठाकर पैदल भी यात्रा करते देखे गए। सुबह करीब 9 बजे जाकर पुल पर फंसे ट्रक को हटाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें