फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम को परिचालक मिले, अब नहीं सताएगी स्टाफ की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर को 195 नए परिचालक मिल गए हैं। इन परिचालकों के ज्वाइन करने के बाद अब मंडल में स्टाफ की कमी दूरी हो गई है। प्रदेश में हुई नई कंडक्टर भर्ती में से हमीरपुर मंडल को 195 कंडक्टर मिले हैं। इनमें से हमीरपुर मंडल के पांच डिपो में 189 परिचालकों में ज्वाइनिंग कर ली है। अन्य छह परिचालक भी ज्वाइनिंग प्रक्रिया में लगे हुए हैं। ज्वाइन किए हुए कंडक्टरों की ट्रेनिंग चली हुई है।
विज्ञापन

20 दिनों की ट्रेनिंग के बाद नए कंडक्टर विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं देंगे। इन कंडक्टरों की ट्रेनिंग पुराने कंडक्टरों के साथ विभिन्न रूटों पर चली है। हमीरपुर मंडल के अंतर्गत पड़ते हमीरपुर डिपो को इन 195 परिचालकों में से 30 परिचालक मिले हैं। जबकि देहरा डिपो को 32, ऊना डिपो को 37, बिलासपुर को 40 और नालागढ़ को 56 कंडक्टर मिले हैं। पूरे प्रदेश में एक हजार नए कंडक्टरों की भर्ती की गई है। हमीरपुर डिपो के तहत 600 एचआरटीसी बसें हैं। इनमें 30 नए कंडक्टर सेवाएं देेंगे। इससे अरसे से चली आ रही कंडक्टरों की कमी से निजात मिलेगी। वहीं प्रशिक्षु कंडक्टरों द्वारा की जाने वाली धांधली से भी छुटकारा मिलेगा। इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर अवतार सिंह का कहना है कि हमीरपुर मंडल को 195 नए कंडक्टर मिले हैं। इनमें से 189 ने ज्वाइन कर लिया है और शेष छह भी ज्वाइनिंग प्रक्रिया में लगे हुए हैं। इन कंडक्टरों की 20 दिन की ट्रेनिंग होने के बाद इन्हें विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें