फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर मामले में बार-बार थाना बुलाने पर भड़के भोरंज के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर दूर हुई टैक्सी चालक की हत्या के 24 दिन के बाद भी पुलिस हत्यारों का नहीं लगा पाई है। वहीं वारदात के बाद से स्थानीय लोगों को बार-बार थाना बुलाकर परेशान किया जा रहा है। मुंडखर पंचायत के दो महिला मंडल की 35 सदस्यों ने पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को हर रोज परेशान करने की शिकायत पंचायत प्रधान को लिखित में दी है। महिला मंडलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

महिला मंडलों ने पुलिस पर स्थानीय लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बीते 13 मई को टैक्सी चालक प्रदीप कुमार उर्फ सोनी का मर्डर हुआ है। पुलिस मुंडखर गांव के लोगों को हर रोज पुलिस चौकी जाहू में बुलाकर प्रताड़ित कर रही है। महिला मंडलों का कहना है कि पुलिस हत्यारों को पकड़ने की बजाय युवकों को प्रताड़ित करने में जुटी है। जिन लोगों को पुलिस हर रोज थाने में बुला रही है। उसमें से अधिकतर ड्राइवर हैं और कुछ लोग अपनी दुकानें चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। महिला मंडल सदस्यों ने पंचायत प्रधान से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पंचायत को अवगत करवाया कि अगर पुलिस ने शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो लोग पुलिस और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। मुंडखर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद ने शिकायत पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत को उपायुक्त के पास आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें