फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को मुफ्त में मिलेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत जिला की पांच पंचायतों के बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेंगे। इस योजना के तहत पूरे देश के बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिल रहे हैं। इसके लिए पूरे देश में करीब 21 हजार गांवों को चुना गया है। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर की भी पांच पंचायतों को पहले चरण के लिए चुना गया है। पहले चरण में चुनी गई चबूतरा, समताना कलां, चंबोह, मुंडखर, बडैहर पंचायतों में मौजूद बीपीएल परिवारों को मात्र फॉर्म भरने से ही बिजली के कनेक्शन मिल जाएंगे। फॉर्म भरने के बाद ही इन परिवारों के घरों में बिजली बोर्ड मीटर लगा देगा। इस मीटर को लगाने के लिए संबंधित परिवार को कोई सिक्योरिटी जमा नहीं करवानी पड़ेगी। इस योजना के तहत मुफ्त मीटर कनेक्शन के साथ साथ बिजली बोर्ड द्वारा उपभोक्ता के घर में एक एलईडी बल्ब और चार्जिंग प्वाइंट भी लगाया जाएगा। कोई घर बिजली से वंचित न रहे इसके लिए केंद्र सरकार ने यह योजना चलाई है। इस योजना के प्रथम चरण में देश के 21 हजार गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला की पांच पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। इन पंचायतों में रह रहे बीपीएल परिवारों को मीटर लगाने के लिए बिजली बोर्ड के पास फॉर्म पर दस्तावेजों सहित आवेदन करना होगा। इसके बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारी समस्त दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद संबंधित उपभोक्ता कि घर में बिना किसी लागत से मीटर लगाएंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बिजली मंडल हमीरपुर के एक्सईएन अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि जिला की पांच पंचायतों को इसके लिए चुना गया है। इन पंचायतों के बीपीएल परिवारों के बिजली कनेक्शन मुफ्त लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के 21 हजार गांवों को इस योजना के तहत चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें