जाहू(हमीरपुर)। विस चुनावों के दौरान बूथ लेवल अधिकारी नौ नवंबर को चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाता जागरूकता का संदेश देती टी-शर्ट पहनकर व गले में पहचान पत्र डाल कर बूथों पर बैठेंगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी बीएलओ को आदेश दिए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चुनाव पार्टियों ने अपने बूथ लगाकर तैयारी पूरी कर ली है और दिनभर अपने बूथों पर रिटर्निंग अधिकारियों ने अपनी डाक को तैयार करने का कार्य किया। वही पहली बार विधानसभा के चुनावों में प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा प्रिंटिड टी-शर्ट दी गई हैं।
टी-शर्ट में पीठ की तरफ पर लोकतंत्र की शान, शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई है। इसी तरह टी-शर्ट के आगे आओ वोट करें नौ नवंबर लिखा है। ये टी-शर्ट सभी बूथ लेवल अधिकारियों को दी गई हैं। नौ नवंबर को सभी बूथ लेवल अधिकारियों को यह टी-शर्ट पहननी होगी। इसी तरह सभी बूथ लेवल अधिकारियों के लिए पहली बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पहचान पत्र बनाए गए हैं। इन पहचान पत्रों को बूथ लेवल अधिकारियों को गले में डालना होगा। प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी व पर्र्यवेक्षक का नाम व मोबाइल नंबर लिखाया गया है। उधर, भोरंज उपमंडल चुनाव कानूनगो डिंपल का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। पहली बार सभी बीएलओ को टी-शर्ट दी गई हैं। यह मतदान शुरू होने से खत्म होने तक पहननी होगी। इसी तरह सभी बीएलओ का पहचान पत्र बनाकर दिए गए हैं।