फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ के 100 मीटर दायरे से होर्डिंग पोस्टर हटेंगे

विज्ञापन
sandeep kadam
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में 9 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वीरवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पांचों विस क्षेत्रों में स्थापित पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दायरे में आने वाले होर्डिंग्स व पोस्टरों को हटाने के आदेश दिए हैं। हमीरपुर, भोरंज, बड़सर, नादौन और सुजानपुर पांचों विस क्षेत्रों में मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज हमीरपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। यहां पर 18 दिसंबर मतदान तक करीब डेढ़ महीने ईवीएम और वीवीपैट पैरामिलिट्री और प्रदेश पुलिस के जवानों के सख्त पहने में रहेंगी।
विज्ञापन

जिला में कुल 3 लाख 80 हजार 633 मतदाता हैं। जिनमें से 1 लाख 91 हजार 677 महिला मतदाता तथा 1 लाख 88 हजार 956 पुरुष मतदाता हैं। जिला में 5 हजार 194 सर्विस मतदाता हैं। जिसमें 5 हजार 174 पुरुष और 20 महिला मतदाता शामिल हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 75 हजार 689 मतदाता हैं। जिनमें 38 हजार 511 महिला तथा 37 हजार 178 पुरुष मतदाता हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 68 हजार 504 मतदाता है। जिसमें से 34 हजार 678 महिला तथा 33 हजार 826 पुरुष मतदाता हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 69 हजार 444 मतदाताओं में से 34 हजार 595 महिला तथा 34 हजार 849 पुरुष मतदाता शामिल हैं। बड़सर विधानसभो क्षेत्र के तहत कुल 80 हजार 717 मतदाताओं में से 40 हजार 802 महिलाएं और 39 हजार 915 पुरुष मतदाता हैं। नादौन में कुल 86 हजार 279 मतदाता हैं। जिनमें 43 हजार 91 महिला मतदाता तथा 43 हजार 188 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि जिला में कुल 525 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 458 सामान्य, एक सहायक, 60 संवेदनशील तथा 6 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जबकि 264 मतदान केंद्रों पर वेब कास्ंिटग की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जिला के पंाचों विधानसभा क्षेत्रों में 2-2 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां पर महिलाएं ही चुनावी ड्यूटी पर होंगी तथा इन मतदान केंद्रों पर महिला सुरक्षा कर्मचारियों की ही तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें