फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय आम बजट भारत को आर्थिक विश्व शक्ति बनने की राह पर करेगा अग्रसर : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार का आम बजट-2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आर्थिक विश्व शक्ति बनाने के सपने को पूरा करने की राह पर अग्रसर करेगा। बजट बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने वाला है। गांव, गरीब और किसान के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। कहा कि समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस बार का बजट पेश किया गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि इस बार के बजट में शिक्षा नीति के बारे में बड़े विस्तार से बात की गई है।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी के लिए स्टैंडअप और स्टार्टअप तथा महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण के लिए भी बहुत सारी योजनाओं का जिक्र किया गया है। ब्याज में राहत देने की बात कही गई है। अनेकों सुविधाएं जो भारत के आम नागरिकों को प्राप्त हो रही थीं, उन्हें और आगे बढ़ाया गया है। गृह निर्माण ऋण को भी सस्ता किया गया है। इस तरह की अनेकों योजनाएं इस बार के बजट में कही गई हैं जो आम नागरिक को लाभान्वित करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण आशा है कि अब निराशा के वातावरण से बाहर निकलकर भारत तीव्र गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें