फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल स्पर्श योजना की छात्रवृति को आठ अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय डाक विभाग ने फिलेटली की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में दीन दयाल स्पर्श छात्रवृृत्ति योजना वर्ष 2019-20 के लिए दोबारा शुरू की है। यह योजना छठी से नवमी कक्षा के बच्चों के लिए है। शौक के तौर पर डाक टिकटों के प्रति अभिरुचि तथा इस क्षेत्र में शोध के प्रचार-प्रसार के लिए छात्रवृृत्ति के तहत उन मेधावी छात्रों को वार्षिक छात्रवृृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है।
विज्ञापन

इसके साथ जिन्होंने शौक के तौर पर फिलेटली को अपनाया है। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृृत्ति की राशि 500 रुपये प्रतिमाह की दर से 6000 रुपये प्रतिवर्ष होगी। फिलेटली में अभिरुचि रखने वाले तथा योजना की पात्रता शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थी 10 अगस्त तक अपने आवेदन फार्म डाक मंडलीय कार्यालय हमीरपुर में स्कूल मुखिया के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। प्रवर अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल भवानी प्रसाद ने सभी स्कूलों के मुखिया, अभिभावकों से प्रार्थना की है कि बच्चों को इस योजना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें