फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालत में लैंटल से गिरकर व्यक्त की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। भालत गांव में छत पर सो रहे एक व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान शक्ति चंद पुत्र प्रभुदयाल निवासी गांव भालत, उपमंडल बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। जून माह से हमीरपुर समेत अन्य निचलों जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन

शक्ति चंद मंगलवार रात को गर्मी से बचने के लिए छत पर सोया था लेकिन, अचानक रात को वह छत से गिर गया। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सोए हुए थे। शक्ति चंद की पत्नी ने जब सुबह देखा तो उनके पति मकान से पिछली तरफ छत से जमीन पर पड़े थे। उसने देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। पति के शरीर में कोई भी हलचल न होने पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय हमीरपुर भेजा। थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद ठाकुर ने बताया कि भालत गांव का शक्ति चंद घर की छत पर सोया था। रात को लेंटर से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें