फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी धनेटा में बच्चे को ड्रिप लगाने से नर्स ने किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धनेटा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में एक परिवार बेटे के इलाज के लिए पहुंचा लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बच्चे का इलाज करने की बजाय घर को भागने की जल्दी दिखाई। सराये गांव निवासी संजय कुमार ने कहा कि उनके ग्यारह वर्षीय बेटे आदित्य को बुखार के साथ उल्टी व दस्त लगे हुए थे। जब वह बेटे को लेकर सोमवार को सवा तीन बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो पर्ची बनाकर चिकित्सक के पास चले गए। चिकित्सक ने बच्चे को जांच कर दवाई दी और ड्रिप लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन

संजय ने कहा कि जब वह ड्रिप लगवाने के लिए नर्स के पास गए तो नर्स ने ड्रिप लगाने से मना कर दिया और कहने लगी कि अभी उसकी बस का समय हो गया है। कल सुबह आकर ड्रिप लगवाने को कहा। बच्चे की माता रंजना देवी ने कहा कि उन्होंने नर्स से आह्वान किया लेकिन उसने एक न सुनी और वह पर्स उठाकर बाजार की ओर चली गई। स्थानीय लोगों सोहन लाल, सुषमा देवी, राज कुमार, अशोक कुमार आदि ने विभाग व सरकार ऐसे लापरवाह स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि इसके बारे में लिखित रूप से शिकायत करें। इसके बाद जो भी उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें