फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से मना करने पर घेरे चालक-परिचालक, चालक ने खड्ड से भगाई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे पर ओवरलोडिंग करने से मना करने पर लोगों ने बस के चालक और परिचालक को घेर लिया। लोगों ने बस को काउंटर पर खड़ा करने के लिए कहा। लेकिन, चालक सवारियों का ध्यान हटते ही खड्ड से होकर बस को भगा ले गया। निगम के सरकाघाट डिपो की यह बस संधोल से मंडी वाया जाहू जा रही थी। मंडी के लिए शाम साढ़े छह बजे यह अंतिम बस थी। इस कारण जाहू बस अड्डा पर सवारियों की भीड़ थी। वहीं बस में पीछे से ही यात्री बैठे थे। चालक बस लेकर जब जाहू बस अड्डा पहुंचा तो वहां यात्रियों की भीड़ देखकर उसने बस में ओवरलोडिंग करने से मना कर दिया। उसने कहा कि अगर ओवरलोडिंग होगी तो वह बस को आगे नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन

इतने में यात्रियों ने उसे बस को काउंटर पर खड़ा करने के लिए कहा। लेकिन, बाहर खड़े यात्रियों का ध्यान हटा और चालक मुख्य सड़क के बजाय खड्ड से होते हुए बस को आगे ले गया। सवारियों राजेश कुमार, राजो देवी, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, चंदन वर्मा, निखिल शर्मा, हरनाम सिंह, वेद प्रकाश, सुनील कुमार, रजत कुमार वीरेंद्र आदि का कहना है कि वे बस का इंतजार करते रहे। चालक के बस न ले जाने पर लोगों ने चालक को बस काउंटर पर खड़ा करने के लिए कहा, लेकिन वह धोखे से बस को खड्ड के रास्ते से ले गया। अगर बस ओवरलोड नहीं जानी थी तो निगम प्रबंधन से दूसरी बस भेजने की अपील की जानी थी। उन्होंने कहा कि बस ले जाने से करीब 80 यात्री छूट गए।
उधर, पुलिस ने ओवरलोडिंग पर एक बस का चालान किया। पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी परमजीत ने कहा कि लोगों ने शिकायत की। लेकिन, उन्होंने लोगों से कहा कि ओवरलोडिंग न करने की सख्त हिदायत सरकार व प्रशासन की तरफ से आई है। उन्होंने कहा कि लोगों को शांत करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें