फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में राजस्व, पानी की किल्लत सहित आई 206 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/हमीरपुर। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की अध्यक्षता में रविवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरलोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 206 शिकायतें और समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें से 146 समस्याएं जनमंच के दौरान और 60 इससे पहले प्राप्त हुईं। 206 में से 21 समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। जबकि, 39 को संबंधित विभागों को समाधान के लिए प्रेषित किया गया है। जनमंच में राजस्व, पानी और बिजली की सबसे अधिक समस्याएं लोगों ने रखीं। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सके, इस दिशा में प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता ौर तत्परता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लक्ष्य लेकर चले हैं कि लोगों की शिकायतों का हल उनके घर द्वार पर हो। इसी उद्देश्य से जनमंच का आयोजन प्रति माह किया जा रहा है। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में तीसरी बार जनमंच का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच से प्रारंभ इस योजना के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर हो रहा है। जनमंच में ग्राम पंचायत झरलोग सहित पट्टा, नंधन, भौंखर, कड़ोहता, मुंडखर, जाहू, खरवाड़, करथा तथा भकेड़ा पंचायत और आसपास के लोगों की समस्याएं समाधान के लिए प्रस्तुत की गईं। इससे पूर्व उपायुक्त हरिकेश मीणा ने सभी का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि जनमंच के माध्यम से उठाई गई सभी समस्याओं व शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने पूर्व जनमंच गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, देसराज, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, सहायक आयुक्त सुनयना शर्मा, उपनिदेशक डीआरडीए केएस कंवर सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बेटियों को बांटे उपहार और बधाई पत्र
विस उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत अंशिका तथा कृतिका को 10-10 हजार की राशि के ड्राफ्ट वितरित किए गए। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नवजात बेटियों और उनके परिजनों को उपहार व बधाई पत्र दिए गए। इनमें रुहानी शर्मा, शिवन्या, सृष्टि, सिमरन, प्रान्वी, अर्श भाटिया, रियांशी, राधिका, अनिका, गुड़िया, तृप्ता, स्तुति शर्मा, अवनि और अमायरा शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर हिम केयर योजना के अंतर्गत 17 कार्ड तथा आयुष्मान भारत योजना के कार्ड भी वितरित किए गए। आयुर्वेद विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर 51 लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें