फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में होने वाले मैच को लेकर जिले के युवाओं में खासा उत्साह है। युवाओं की नजर खासकर कप्तान विराट कोहली, आलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी। मैच देखने के लिए खासकर युवा पूरा दिन टीवी के साथ जुड़े रहेंगे। युवाओं ने कहा कि काफी दिनों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है। इस मैच में कोई ओवर मिस नहीं करना चाहेंगे। प्रत्येक गेंद पर खुशी जाहिर करेेंगे।
विज्ञापन

युवाओं को पूरा यकीन है कि कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व, पूर्व कप्तान एमएस धोनी के मार्गदर्शन, बल्लेबाज रोहित के शानदार प्रदर्शन, बुमराह की धारदार गेंदबाजी और हार्दिक पांड्या के आलराउंडर प्रदर्शन सहित टीम के सामूहिक प्रयास से इस बार का वर्ल्ड कप भारत के नाम होगा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम के सभी सदस्य अच्छा खेल रहे हैं। पूर्व में हुए दो मैचों में टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। इसके साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से वह इस महा मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। युवाओं ने कहा कि टीम इंडिया ही इस मैच को जीतेगी।
भारत और पाकिस्तान मैच का काफी दिनों से कर थे इंतजार
रोहित कुमार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के इस मैच का वह काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार टीम इंडिया ही वर्ल्ड कप जीतेगी। पूरी टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव से टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लीड कर रही है।
विज्ञापन


फाइनल से पहले होगा मिनी फाइनल
ज्योति प्रकाश ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को देखने के लिए पूरा दिन टीवी से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल से पहले यह मैच एक मिनी फाइनल होगा। काफी लोगों की नजरें इसी मैच पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पूरी टीम लय में है।

जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा दिखाएं कमाल
साहिल शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप में भारत की टीम सबसे मजबूत है। भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शीर्षक्रम में रोहित शर्मा वर्तमान में सबसे मजबूत है। मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल और धोनी का बल्ला चलने से और मजबूती मिली है।
भारत-पाक मैच का मजा अलग
पंकज शर्मा ने कहा कि वह सबसे ज्यादा उत्साहित भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर हैं। काफी समय बाद यह मैच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष टीमों के साथ भी मैच देखने का मजा है, लेकिन जो पाकिस्तान के साथ है, वह औरों के साथ नहीं। उन्होंने कहा कि रविवार होने के चलते पूरा दिन आराम से मैच देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें