फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोसड़का में 15 कल लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सौजन्य से जेआईटीएम स्किल संस्थान की ओर से प्रधानमंत्री कौशल केंद्र दोसड़का हमीरपुर में 15 जून को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें रोजगार मेला प्रबंधक के तौर पर पवन जैन और सुरभी शर्मा उपस्थित रहेंगे। इनके नेतृत्व में मेले का आयोजन किया जाएगा। जेआईटीएम संस्थान हमीरपुर के प्रबंधक पवन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र भारतीय नागरिकों के लिए परिणाम आधारित एक प्रशिक्षण योजना है।
विज्ञापन

इसका लक्ष्य युवाओं को उनकी इच्छानुसार चुने हुए कोर्सों में प्रशिक्षण प्रदान करना है। रोजगार मेले में बारबेक्यूनेशन, एसबीआई, विशाल मेगामार्ट, मोरिंगा और हैंडलूम आदि कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। पवन ने कहा कि पांचवीं और बारहवीं कक्षा तक उत्तीर्ण युवा और युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है, इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। युवा वर्ग अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और 4 पासपोर्ट फोटो भी अवश्य लाएं। विभिन्न कंपनियों की ओर से इच्छुक प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें