फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से सरकारी सीमेंट बन गया बेकार पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर की एक पंचायत में करीब 70 बोरी सरकारी सीमेंट खराब होने का मामला सामने आया है। खराब सीमेंट को आनन-फानन में गायब करने के लिए उसे तोड़कर रास्ते की सोलिंग करने के काम में लगाया गया है। मामला जगजाहिर होते ही पंचायत में हड़कंप मच गया है और बचाव के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो विभाग जांच करके ही पता लगाएगा। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग सतर्क हो गया है और अपने स्तर पर जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब 8 महीने पहले एक पंचायत में विकास कार्यों के लिए सुजानपुर विकास खंड से सीमेंट पंचायत के लिए जारी किया गया। लेकिन, पंचायत में सीमेंट पहुंचने के बाद सीमेंट गोदाम में ही पत्थर बन गया। 8 माह के बाद जब उस सीमेंट को देखा गया तो यह पत्थर बन चुका था। पंचायत की ओर से पुराने सीमेंट को गोलमाल करने के लिए विकास खंड सुजानपुर से और नया सीमेंट निर्माण कार्य के लिए मंगवाया और उसके बाद मामले की सूचना किसी को न लगे तो आनन-फानन में उस सेट हुए सीमेंट को खोलकर तोड़ना शुरू कर दिया गया और फिर उस टूटे सीमेंट से पंचायत के एक रास्ते की सोलिंग के काम में लगाया गया। पंचायत के इस कारनामे की सूचना ग्रामीणों ने ही आगे फैलाई और मामला विभागीय अधिकारियों तक पहुंच गया। खंड विकास अधिकारी सुजानपुर मनीष सोनी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के चलते शहर से बाहर हूं। कनिष्ठ अभियंता को मौका देखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें