फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में सुबह बरसे मेघ, उमस से लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के कई हिस्सों में बुधवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए तो राहत मिली, लेकिन दिनभर उमस के कारण लोग बेहाल रहे। वहीं, कई जगह तो दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन, जिला मुख्यालय में धूप निकलने के कारण बारिश से लोगों को कुछ खास राहत नहीं मिल पाई। हालांकि, सुबह मौसम सुहावना हो गया। शाम के समय भी आसमान में बादल छाए रहे। जबकि, मंगलवार रात को कुछ स्थानों पर अंधड़ ने लोगों को तंग किया।
विज्ञापन

वहीं, जिले के किसान मक्की की फसल की बिजाई के लिए भारी बारिश के इंतजार में है। किसानों में बब्बी चंद, विजय कुमार, लेखराज, विधि चंद आदि का कहना है कि जून माह तक पूर्व में भारी बारिश होने के बाद मक्की की फसल की बिजाई कर दी जाती थी। जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश में भी देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अच्छी बारिश हो जाए तो यह मक्की की फसल बोने में अच्छी साबित तो होगी ही साथ में लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें