हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में बुधवार को कक्षा सातवीं से दसवीं तक के छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य नैना लखनपाल एवं प्रधानाचार्य अकादमिक डॉ. हिमांशु सहित अकादमिक समन्वयकों शशि बाला एवं कंचन लखनपाल ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान सत्र 2018-19 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा स्कूल में पूरा वर्ष बिना अवकाश के स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा सातवीं से प्रियांशी, नंदिनी, अन्वी, अर्शिया भोगल, राहिनी, नादिश, आराध्या, दिव्यांशपुरी ने डायमंड बैज जीता, गोल्ड बैज अर्शिया, एलिश, उत्कर्ष, क्षितिज, रिद्धि, अर्शिया, चैतन्य, एंजल, शिवांश, देवांश, गार्गी और तन्मय ने अपने नाम किया।
साथ ही सातवीं बी से गोल्ड बैज मलिष्का, विलक्षण, साहिल, लक्ष्य, कृषव, शुभ, अक्षित और दक्ष ने प्राप्त किया। सातवीं के छात्र रहे रित्वाक, कुनाल, आदिश्रेय, अनुज, अर्णव, रूहानी, काश्वी और कृतिका सिल्वर बैज हासिल करने वाले छात्रों में शामिल रहे। आठवीं से डायमंड बैज लेने वाले छात्र शौर्य सिंह, अन्वेशिका, एस शशांक, रिया ठाकुर, अच्युत, धनुषा, मृकुला, रुहानी, राहुल, शिवांश, प्रहलाद और शिवांश को गोल्ड बैज मिला। इसके साथ ही अन्य कक्षाओं के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने वाले छात्र रहे सातवीं की आराध्या, अन्वी, राहिल, रिषभ, शिवांश, लक्ष्य महाजन, आर्यन ठाकुर, तमन्ना ठाकुर, अनिकेत, कतना, दिव्यांजली ठाकुर, कृतिका, अखिल, रायना, श्रेया शर्मा, आयुष बरवाल, दीपांशु गथानिया और दिव्यांशी को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अकादमिक डॉ. हिमांशु शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी। इस कार्यक्रम के विधिवत निष्पादन में अकादमिक समन्वयक कंचन लखनपाल एवं शशि बाला, कार्यक्रम समन्वयक पूजा ठाकुर, कविता ठाकुर, विद्यालय अध्यापकों भारती शर्मा, सोनिका शर्मा एवं गरिमा वशिष्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।