हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड दस में मौजूद हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक कर्नल जय चंद, कर्नल पंजाब सिंह, प्राचार्य डॉ. शिवाली राणा, अध्यापक वर्ग और सीएंडवी और डीएलएड के छात्र उपस्थित रहे। समारोह में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बीएड में श्रेया को बेस्ट स्टूडेंट, डीएलएड में कविता और मनीष को बेस्ट स्टूडेंट चुना गया। इस मौके पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर डीएलएड के छात्रों दीक्षा, अनमोल, अचला, पूजा, रितिका, सोनिया, सौरव, शिल्पा, आशिमा ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।