फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के समय में बदलाव करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर ने उपायुक्त से जिलाभर में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जीवन कुमार और महासचिव विरेंद्र राणा ने कहा कि पिछले सात-आठ दिनों से जिलाभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, पीने के पानी की भी किल्लत हो रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को आ रही है। इस भीषण गर्मी में बच्चों के बीमार होने का डर भी है। स्कूल सुबह 9 बजे लगते हैं लेकिन, सुबह 9 बजे भी इतनी तेज धूप होती है कि रास्तों पर चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, स्कूलों में छुट्टी का समय 3 बजे है। तीन बजे गर्मी पूरे प्रचंड रूप में होती है। इस प्रचंड गर्मी में घर पहुंचते बच्चे थक जाते हैं। बच्चों के बीमार होने का डर बना रहता है। कई बार बच्चे बीमार होने के चलते स्कूल भी नहीं पहुंचते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मांग उठाई कि जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक किया जाए।

क्या कहते हैं अधिकारी
उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर जसवंत सिंह ने कि भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में समय बदलाव को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। उपनिदेशक ने कहा कि बच्चों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें