फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का तबादला रद्द, हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू द्वारा कर्मचारियों को ट्रांसफर करने के विरोध में शुरू की गई हड़ताल सोमवार को कंपनी और कर्मचारियों में समझौता होने के बाद खत्म हो गई।
यह हड़ताल चार दिन चली और पांचवें दिन समाप्त हुई। संबंधित कंपनी के ब्रांच हेड जितेंद्र सिंह, सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर, नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव पूनम सिंह सहित बलवीर, नरेश, मदनलाल आदि के बीच रविवार रात को बातचीत हुई। कंपनी के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि उन्होंने तीन कर्मचारियों पवन कुमार, मदन लाल और नरेश कुमार के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से सोमवार को एनआईटी में अपनी ड्यूटी पर आने के लिए कहा। इसलिए सोमवार को सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। सीटू जिला कमेटी की ओर से स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, मजदूरों के परिजनों द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के घेराव को कंपनी के ब्रांच मुखिया जितेंद्र सिंह के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया। सीटू जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि यूनियन के सदस्यों ने कंपनी प्रबंधन को आश्वासन दिया है कि काम पूरी निष्ठा और लगन से करेंगे। कंपनी और सीटू प्रतिनिधियों व यूनियन के बीच यह भी सहमति बनी है कि कंपनी के स्थानीय प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच प्रत्येक शनिवार को बैठक होगी। इसमें काम में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए दोनों पक्ष सामूहिक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें