फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशम के कीड़े पालने वालों को नहीं मिल पा रहे उचित दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में रेशम के कीड़े पालने वाले किसानों को उचित रेट नहीं मिल पा रहे हैं। इससे किसान मायूस हैं। क्षेत्र के बड्डू, झंझयानी, नारा, खरोटा और घोड़ीधबीरी आदि गांवों के किसानों ने मार्च माह में बल्ह बिहाल स्थित रेशम विक्रय केंद्र से रेशम के बीज लिए थे। किसानों ने कड़ी मेहनत करके यह रेशम के कीड़े पाले हैं लेकिन, इस बार किसानों को पिछली बार के मुकाबले प्रति किलो 200 रुपये कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 950 रुपये प्रति किलो रेट किसानों को मिला था। इस बार किसानों को प्रति किलो पर 750 रुपये ही मिल रहें। क्षेत्र में लगभग 265 छोटे-छोटे किसानों ने आजीविका कमाने के उद्देश्य से रेशम के कीड़े पाल रखे हैं। इनमें अधिकतर गरीब परिवार से संबंधित हैं। किसानों में सुभाष, मीना, देवराज, शीला देवी, रोमा, ज्ञान चंद ने कहा कि इस बार उन्हें उचित रेट नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई किसान अपनी रोजी-रोटी के लिए इन पर निर्भर हैं। किसानों ने संबंधित विभाग से पिछले वर्ष की भांति उचित रेट दिलवाने की मांग उठाई है। बीडीओ चंद्रवीर सिंह का कहना है मार्केट के हिसाब से रेशम के कीड़ों का दाम मिलता है। अगर मांग ज्यादा होगी तो दाम भी ज्यादा मिलेगा और अगर मांग कम होगी तो दाम भी कम मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी रेशम के कीड़ों का दाम तय नहीं हुआ है। जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें