फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच किनारे बनाई निकालियों में नहीं हो रही पानी की निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर चार स्थित बस्ती के निकट एनएच किनारे बनाई गई गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों की साफ सफाई न होने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों में हमीर सिंह, अमन, बलदेव, राजेश्वर, रमेश चंद, मुनीष, कुलदीप, शाम लाल, तेज प्रकाश, दीप चौधरी, विकास, हंसराज, मदन ने प्रशासन से मांग की है कि गहरी बनाई गई इस नाली की उचित सफाई करवाने की व्यवस्था करवाई जाए। बस अड्डा से लेकर उप डाकघर तक एनएच किनारे बनाई गई यह नाली काफी गहरी बनाई गई है। इसके चलते उचित निकासी न होने के कारण गहराई तक इसमें हमेशा गंदा पानी खड़ा रहता है।
विज्ञापन

गंदे पानी से भरी नाली में कीड़े, मक्खी, मच्छरों की भरमार है। इस बारे में वह कई बार एनएच विभाग और नगर पंचायत से गुहार लगा चुके हैं लेकिन, कभी कभार यहां मशीनों से सफाई करवाकर खाना पूर्ति कर दी जाती है और इसके बाद फिर से वही हालात हो जाते हैं। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में वार्ड पार्षद सोहन लाल ने कहा कि नालियों में कूड़ा फेंकने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि यहां कोई कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी ने कहा कि लोगों की समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें