फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर-नादौन मार्ग को दुरुस्त करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर-नादौन मार्ग दुरुस्त करो, नहीं तो चक्का जाम
विज्ञापन

करोट से लेकर सलासी पुल तक पूरी तरह खस्ता हो चुकी है सड़क
सड़क ठीक न होने पर यूनियन ने चक्का जाम की दी चेतावनी
एक्स सर्विसमैन ट्रक एवं टेंपो यूनियन ने सड़क की हालत सुधारने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के तहत सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग की खस्ता हालत सुधारने के बाद अब सुजानपुर-नादौन मार्ग को भी दुरुस्त करने की मांग उठी है। सुजानपुर-नादौन मुख्य मार्ग करोट से लेकर सलासी पूल तक पूरी तरह बदहाल है। पूरा रास्ता गड्ढों से भरा हुआ है। इस अव्यवस्था से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मार एक्स सर्विसमैन ट्रक एवं टेंपो यूनियन को उठानी पड़ रही है। यूनियन के प्रधान ने संबंधित विभाग को चेताते हुए इस मार्ग को सही करने की मांग की है। शीघ्र इस मार्ग को सही नहीं किया गया तो यूनियन इस मार्ग पर चक्का जाम करेगी। इसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित विभाग की होगी। यूनियन के प्रधान जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि काफी समय से इस मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं, वाहन खराब हो रहे हैं। अव्यवस्था का आलम है। पैदल चलना तो दूर वाहनों में बैठकर भी हिचकोले लगना आम बात है लेकिन, विभाग है कि आंखें मूंद कर बैठा है। विभाग लोगों को राहत देने के लिए शीघ्र कार्रवाई करे नहीं तो यूनियन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। संबंधित मांग विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के कनिष्ठ अभियंता परविंद्र कुमार ने कहा कि आचार संहिता लग जाने से टेंडर कार्य नहीं हुआ था। शीघ्र ही समस्या का हल करवा कर सड़क सही करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें