फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू ने एनआईटी वर्कर्स के प्रदर्शन को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू ने एनआईटी वर्करों के प्रदर्शन को दिया समर्थन
विज्ञापन

कहा, जल्द मांगों पर किया जाए गौर, नहीं तो पीएम से होगी शिकायत
सीटू ने कर्मचारी की ट्रांसफर रोकने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी ने एनआईटी हमीरपुर में एनआईटी वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू के प्रदर्शन का समर्थन किया है। सीटू जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को कोऑर्डिनेटर, साइट इंचार्ज, सुपरवाइजर प्रताड़ित कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी तो कई वर्षों से एनआईटी में कार्यरत है। अब पहली बार उनसे सफाई के अलावा भी अन्य कार्यों को करवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। जबकि, अतिरिक्त कार्यों में अतिरिक्त लोगों को नियुक्त किया जाता रहा है। अतिरिक्त कार्य करने से इंकार करने पर सफाई कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें नौकरी से निकालने या दूर ट्रांसफर करने के लिए धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रताड़ना का आलम यह है कि एक सफाई कर्मचारी को बीमारी के चलते छुट्टी नहीं दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई, दो और सफाई कर्मचारियों की मानसिक स्थिति भी खराब हो गई। अब एक और सफाई कर्मचारी का तबादला मोहाली चंडीगढ़ के लिए कर दिया गया। जबकि, इन कर्मचारियों की नियुक्ति एनआईटी के लिए की गई है और यह लोग वर्षों से अपनी सेवाएं यहां देते आ रहे हैं। सीटू जिला कमेटी ने मांग की है कि ट्रांसफर किए गए सफाई कर्मचारी की ट्रांसफर रद्द की जाए और प्रताड़ना बंद की जाए। कर्मचारियों की मांगों पर गोर किया जाए, नहीं तो इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और मानव विकास संसाधन मंत्रालय में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें