फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाटी... प्रस्तुत कर मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय तरक्वाड़ी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें छात्रों ने एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य आदि प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यातिथि ने सत्र 2017-19 में अकादमिक, सांस्कृतिक और खेल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1997-98 के बाद बीएड कॉलेज खुले। इससे पहले बच्चों को बीएड करने के लिए जम्मू-कश्मीर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि भारत में पहले शिक्षा का ढांचा अलग था। निदेशक ने कहा कि शिक्षा के ढांचागत विस्तार से सबसे ज्यादा लाभ लड़कियों को हुआ है। भारत प्राचीन संस्कृति वाला देश रहा है। शिक्षा का सबसे बड़ा स्तंभ हमारी संस्कृति और संस्कार है। इन्हीं संस्कारों को साथ लेकर हमें आधुनिकता की और अग्रसर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें