फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परिणाम में एक छात्रा के दर्शा दिए दो बार अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट परिणाम में एक छात्रा के दर्शा दिए दो बार अंक
विज्ञापन

छात्रा के अभिभावकों ने संचालकों की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
पहली बार जांचने पर 322, दूसरी बार आए महज 96 अंक
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नीट में एक छात्रा का दो बार परिणाम जांचने पर अलग-अलग अंक दर्शाने पर परिजन हैरत में हैं। पहली बार 322 अंक दर्शाए गए थे। इसके बाद दोबारा जब छात्रा के अभिभावकों ने परिणाम देखा तो उसमें महज 96 अंक दर्शाए गए। छात्रा के अभिभावकों ने परीक्षा संचालकों की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। छात्रा के चाचा प्रवीण कुमार ने कहा कि पांच जून को जब परिणाम आया और जांचा गया तो उसमें उसकी भतीजी श्वेता धीमान के 322 अंक थे। छात्रा का एक्स सर्विसमैन वर्ग में नंबर पड़ सकता था, लेकिन जब छह जून को दोबारा परीक्षा परिणाम जांचा गया तो छात्रा के नंबर महज 96 दर्शाए गए। एक ही छात्रा के दो बार नंबर दर्शाए जाने से परीक्षा संचालक एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रा के नंबर कम हैं या छात्रा का चयन हुआ या नहीं, यह मायने नहीं रखता लेकिन, राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट में इस तरह की कोताही होना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से इस मामले की जांच करने और कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें