फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म ममाले में भड़के जिला के लोग, किए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में शुक्रवार को जिले के लोगों ने प्रदर्शन कर पीड़ित को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों, युवा विंग और छात्र संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसएफआई और डीवाईएफआई ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राज्य उपाध्यक्ष संजीव कुमार सेठी ने कहा कि 5 साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे समाज का सिर शर्म से झुका दिया है। इससे पहले इस तरह की घटनाएं हम सिर्फ बाहरी प्रदेशों के अंदर सुना करते थे लेकिन, पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश के अंदर लगातार बढ़ी हैं।
विज्ञापन

अभी तक किसी भी अपराधी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई। जिससे ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ आरोपी के रिश्तेदार बच्ची की मां को पैसा लेकर मामला दबाने की बात कर रहे हैं। डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेश राठौर ने कहा कि इस तरीके की घटना से पूरे देश और विदेश में हिमाचल और हमीरपुर जिला का नाम शर्मसार हुआ है। मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और मामले को दबाने की कोशिश कर रहे लोगों पर भी कार्रवाई की जाए ताकि, गरीब प्रवासी मजदूर मां की बेटी को न्याय दिया जाए। इस मौके पर एसएफआई जिला महासचिव दिनेश संधू, आदेश, विशाल, रसील गुलेरिया, दीक्षा, विनोद, आशु, कमल, ब्रह्म दास, मनोज गोगी आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने भी इस घटना के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी को सजा देने और पीड़ित को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, एआईसीसी सदस्य सुनील बिट्टू, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, एनएसयूआई के टोनी ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें