फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले शुरू
विज्ञापन

बीबीए-बीसीए के लिए अंतिम तिथि 19 जून, पीजीडीसीए की 24 जून होगी
20, 21 और 27 जून को होगी बीसीए, बीबीए और पीजीडीसीए की परीक्षा
पहली जुलाई को बीबीए, बीसीए की कक्षाएं होंगी शुरू, पीजीडीसीए की दस से होंगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले शुरू हो गए हैं। कॉलेज में आकर छात्र बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए में दाखिला ले सकते हैं। बीबीए और बीसीए में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून रखी गई है। वहीं, पीजीडीसीए में आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून है। बीबीए की प्रवेश परीक्षा 21 जून को सुबह दस बजे, बीसीए की परीक्षा 20 जून को सुबह दस बजे और पीजीडीसीए की परीक्षा 27 जून को सुबह 11 बजे से होगी। बीबीए की पहली काउंसलिंग 24 जून, बीसीए की पहली काउंसलिंग 22 जून को और पीजीडीसीए की पहली काउंसलिंग एक जुलाई को होगी।
विज्ञापन

बीबीए की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को डिस्प्ले की जाएगी। वहीं, बीसीए की 24 जून और पीजीडीसीए की दो जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी। इनसे अगले दिन दो बजे तक फीस डिपोजिट होगी। बीबीए की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की पहली मेरिट लिस्ट 28 जून, बीसीए की 27 जून और पीजीडीसीए की छह जुलाई को नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले की जाएगी। इसके बाद फीस डिपोजिट होगी। बीबीए और बीसीए की कक्षाएं एक जुलाई से सुचारु हो जाएंगी। जबकि, पीजीडीसीए की कक्षाएं दस जुलाई तक चलेंगी। प्रधानाचार्य एसएच जंवाल का कहना है कि छात्र निर्धारित तिथि तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें