फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचंद को चुना गया प्रदेश महासिचव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव ओंकार सिंह भाटिया ने प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है। महासंघ की ओर से निर्वाचित प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पिछले माह सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके चलते इन पदों को भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया है। इसमें कर्मचंद को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नंदलाल आचार्य को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार बंसल को प्रदेश उपाध्यक्ष, बोधराज को प्रदेश कोषाध्यक्ष, शरद चंद्र को संयुक्त सचिव, सफल डोगरा को कार्यालय सचिव, सत्येंद्र कुमार को मुख्य संगठन, दौलत राम को संगठन सचिव, राकेश वाल्मीकि को सचिव चुना गया। जबकि, राजीव चौधरी को प्रदेश मुख्य सलाहकार, अविनाश चौधरी कांगड़ा को सलाहकार, अशोक कुमार ऊना को मुख्य संरक्षक, ईश्वर राही को संरक्षक, डीडी कश्यप को प्रवक्ता, रमेश बंगा को प्रदेश संयोजक, जितेंद्र बोध को कानूनी सलाहकार, केसी भाटिया, अनूप भाटिया और राजीव सहगल को प्रदेश कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में विक्रम सिंह, सुनील कुमार, देशराज, दीपक कुमार, अमरनाथ, नर्मदा देवी, इंद्र सिंह, अविनाश चौधरी, अरुण चौधरी, कमल, कृष्ण चंद को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय प्रतिनिधि ओंकार सिंह भाटिया, हरी राम भारद्वाज, नंदलाल आचार्य, रमेश बंगा, उत्तम चंद को बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ में रेणु बाला बिलासपुर को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मीना देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिमा देवी को महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें